Pradeep Pandit
हिन्दी और अंग्रेजी पत्रकारिता में 35 वर्ष का अनुभव-जनसत्ता, संडे मेल, दैनिक भास्कर, स्वदेश, ग्वालियर और दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय पत्रिका शुक्रवार के संपादक। सैकड़ों रेडियो नाटक, दर्जनों टेलीफिल्म, उपन्यास ’प्रतिप्रश्न’, हिन्दी अकादमी दिल्ली से सन् 1988-89 में साहित्यिक कृति पुरस्कार से सम्मानित। भारतीय ज्ञानपीठ की अनेक पुस्तकें संम्पादित। रवीन्द्र नाथ टैगोर और स्टीफन स्पेण्डर के अनुवाद। पुस्तकेंकरीब एक दर्जन, जीवनी-राम कृष्ण परमहंस, अब्राहिम लिंकन, शीघ्र प्रकाश्य-इण्डिया आफ्टर इंडिपेंडेंस।